औरैया, फरवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को गुरुवार सुबह जालौन चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां तीन की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कानपुर देहात के गांव गुबार निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र पुत्र ब्रंदावन मुरादगंज के पास टकपुरा गांव में अपने भांजे की शादी में शामिल होने आए थे। गुरुवार सुबह वह बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ 60 वर्षीय मेवालाल पुत्र नत्थू, 17 वर्षीय रबी पुत्र जयप्रकाश और पांच वर्षीय नैतिक पुत्र संदीप भी सवार थे। बताया गया कि जैसे ही बाइक जालौन चौराहे पर पहुंची, सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगत...