प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- उदयपुर, (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर खेल रही मासूम सड़क पर पहुंच गई। सड़क पर आ रहे ट्रक ने मासूम को टक्कर मार दी। इससे मासूम की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक को थाने ले गई है। इलाके के पूरे बैशन (आहर बीहर) निवासी निवासी राजू सरोज की तीन वर्षीय बेटी मान्या सरोज सोमवार दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। खेलते हुए वह सड़क पर चली गई। इसी बीच अठेहा की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखते ही ग्रामीणों ने ट्रक को रोक लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की की जानकारी लेने के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। इधर घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टम...