कानपुर, जनवरी 19 -- पुखरायां। सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर गांव के सुभाष की भाभी राजकुमारी सोमवार की भोगनीपुर के निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए आई हुई थी, जहां से वापस पैदल जाते समय भोगनीपुर के मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गई। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. गोविन्द प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...