मैनपुरी, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर के निकट हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार के टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से घायल हुए युवक ने सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इटावा की सैफई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वन निवासी 36 वर्षीय ध्रुव सिंह राजपूत पुत्र आछेलाल हलवाई था। वह शादी, जन्मदिन व अन्य कार्यक्रमों में भोजन बनाने का काम करता था। 20 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े छह बजे ध्रुव सिंह ग्राम द्वारिकापुर से खाना बनाने में साथ काम करने वाली महिलाओं को छोड़कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। वह द्वारिकापुर के निकट मोड़ पर हाइवे पर पहुंचा ही था कि पीछे से आए ट्रक संख्या (आरजे 09 जीबी 8139) ने टक्कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.