गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- जगदीशपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स थानाक्षेत्र के कोनी के समीप फोरलेन बाईपास पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक रामकृष्ण दुबे (35) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुबे की मौत से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। कूड़ाघाट निवासी रामकृष्ण दुबे कुशीनगर जिले के मोतीचक ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार सुबह 9.30 बजे स्कूल के लिए निकले थे। उनकी बाइक जैसे ही फोरलेन बाईपास पर फरेन नाले के समीप पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.