सिद्धार्थ, अप्रैल 8 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के इटवा-बेलवा मार्ग पर सोमवार रात नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वेल्डिंग कारीगर की मौत हो गई जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का परिजन इलाज करा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र केरवनिया गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ फेरू (35) अपने गांव के साथी अमरजीत (36) के साथ सोमवार को बाइक से इटवा गया था। रात में वापसी के दौरान बढ़या नवीन स्वास्थ्य केंद्र के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी इटवा ले जाया गया जहां इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई जबकि अमरजीत का इलाज चल रहा है। हालत सामन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.