उरई, दिसम्बर 14 -- उरई। शहर के बघौरा चौराहे पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वृद्ध किसान को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध उछल कर ई रिक्शा पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। वृद्ध किसान खेत से काम कर लौट रहा था। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, हादसे के बाद ट्रक लेकर ड्राइवर भाग निकला। उरई शहर के मुहल्ला बघौरा निवासी 65 वर्षीय प्रतीप पाल उर्फ भगतजी शनिवार रात खेत से काम कर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही बाइक बघौरा चौराहे पर पहुंचे तो पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिस कारण किसान उछलकर सड़क किनारे खड़े ई रिक्शा से जा टकराया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहुध हो गया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत उसके पुत्र राजन व देवेंद्र को सूचना दी। साथ ही पुलिस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.