कौशाम्बी, जनवरी 6 -- फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे का रहने वाला अमन कुमार (22) पुत्र राकेश अग्रहरी मंगलवार शाम बाइक लेकर मानिकपुर की ओर जा रहा था। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रक व चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...