चित्रकूट, नवम्बर 9 -- चित्रकूट। संवाददाता राजापुर थाना क्षेत्र के कुसेली मोड़ के पास शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बजे कमासिन की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 22 वर्षीय नीरज पुत्र प्रहलाद निवासी भभेट को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह क्षेत्र में ऑनलाइन कंपनी के पार्सल और अन्य सामग्री की डिलीवरी करने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में दाखिल कराया। जानकारी पर परिजन अस्तपाल पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.