कौशाम्बी, फरवरी 23 -- पिपरी थाने के दूल्हापुर गांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लोधौर निवासी सुनील सिंह पुत्र ज्ञान सिंह सोमवार सुबह अपनी बहन को उसके ससुराल एयरपोर्ट थाने के मकनपुर गांव छोड़ने बाइक से गए थे। बहन को छोड़कर वह घर वापस लौट रहे थे। दूल्हापुर गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पुहंचे परिजन और पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागरा...