कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के बाईपास जीटी रोड हाईवे पर फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मासूम बालिका की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीछा कर भाग रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर कंडोली गांव निवासी रंजू सिंह (25) पुत्र रामनाथ, पत्नी साधना (23) पुत्री खुशी (08) और पुत्र कार्तिक (03) के साथ बाइक से अपनी ससुराल सौरिख थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव जा रहे थे। जब वह जीटी रोड हाईवे पर फर्रुखाबाद चौराहे के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सभी लोग उछलकर सड़क पर दूर जा ग...