रुडकी, फरवरी 21 -- सुल्तानपुर, संवाददाता। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को उठाकर अस्पताल भिजवाया। ट्रक का चालक अपने ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। जसोदरपुर निवासी सोयब अपनी पत्नी रेशमा को लेकर शनिवार को बाइक से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जसोदपुर पुलिया से आगे निकलते ही एक वाहन को ओवरटेक कर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में उनकी बाइक आ गई। इस दौरान दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सुल्तानपुर के एक निजी अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने सोएब की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले कि जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...