कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा रहा। कसावा क्षेत्र के दलसिंहपुर गांव निवासी रुद्र 22 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार विद्या प्रकाश महाविद्यालय उधरनपुर में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने मित्र नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी गौरव 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार के घर आया था। शनिवार की सुबह बाइक से गौरव रुद्र को उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। जब वह बहवलपुर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट...