कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर अकबरपुर गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अकबरपुर गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक राजीव दुबे (55) पुत्र नरेंद्रनाथ दुबे गुरुवार को मेडिकल स्टोर के लिए दवाइयां लेने बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। जब वह जीटी रोड हाईवे पर कॉलेज के पास पहुंचे, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। भीड़ ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। एंबुलेंस से घायल को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हालत गंभीर पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...