कन्नौज, फरवरी 8 -- तालग्राम, संवाददाता। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम नगला उम्मेद निवासी रूबी पत्नी उपेंद्र कुमार कठेरिया ने बताया कि उनके 30 वर्षीय पति उपेंद्र कुमार बुधवार को बाइक से थाना तालग्राम क्षेत्र के ग्राम आसफपुर पट्टी निवासी अपने मामा अजीत कुमार के यहां से घर जा रहे थे। जैसे ही वह तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर किशनपुर तिराहे के पास पहुंचे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उपेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.