हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। गुजरे 24 घंटे के अंदर जनपद में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में बाइक सवार दो दोस्त हैं, जिन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। इनकी बाइक ट्रक में फंसकर दूसर तक घिसटती चली गई। जबकि सवारियों से भरा ई-रिक्शा बकरी को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की जान चली गई। घायलों में एक डंपर के हेल्पर के दोनों पैर चकनाचूर हो गए है, जिससे उनके कटने की नौबत आ गई है। एक चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत थाना ललपुरा के मोराकांदर गांव निवासी 55 वर्षीय रामप्रकाश ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। गुरुवार की दोपहर रामप्रकाश रिक्शे में पांच सवारी लेकर गांव से हमीरपुर को निकला था। दिन में एक ब...