सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर सेमरी मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इटवा सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मैलानी गांव निवासी जीशान (18) पुत्र निसार अहमद बुधवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने अल्फारूक इंटर कॉलेज गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सेमरी मोड़ के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीशान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घायल को तत्काल सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.