नोएडा, फरवरी 5 -- दादरी, संवाददाता। दादरी क्षेत्र में जीटी रोड पर कोट गांव के समीप ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दिल्ली के हर्ष विहार की रहने वाली सुमन अपने पति मोहित गुप्ता के साथ बुलंदशहर दवाई लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान कोट गांव स्थित सीएनजी पंप के नजदीक एक ट्रक ने इनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति मोहित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...