अमरोहा, फरवरी 24 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। हाईवे पर रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से निजी बस में सवार यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतक के परिजन भी मोर्चरी पहुंच गए। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के गांव चहमनपुर निवासी शिवम वर्मा पुत्र बृजेश वर्मा रविवार रात लखीमपुर खीरी से निजी बस में सवार होकर दिल्ली जा रहा था। नेशनल हाईवे पर बृजघाट पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रहे तेज गति ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे की सीट पर सवार शिवम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। चालक ने बस रोकी त...