मथुरा, दिसम्बर 9 -- थाना मगोर्रा के अंतर्गत भरतपुर रोड पर तारसी बॉर्डर के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिये। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है। सोमवार रात गांव ऊमरी, मगोर्रा निवासी सोनू (26), भरतसिंह (22) बाइक लेकर गांव की ओर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे तारसी बॉर्डर के समीप अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों से हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से गांव में मातम छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...