आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जीयनपुर कस्बे के पास मंगलवार को ट्रक की टक्कर से देवरानी की मौत हो गई, जबकि जेठानी सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के समय तीनों लोग दवा लेने के लिए बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के भेलउपुर गांव निवासी 40 वर्षीय रिंकू गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता बीमार थी। मंगलवार को बहनोई 35 वर्षीय अजीत गुप्ता निवासी कोपागंज जनपद मऊ रिंकू का इलाज कराने के लिए आजमगढ़ जा रहे थे। साथ में रिंकू की जेठानी 45 वर्षीय संगीता भी थी। तीनों लोग बाइक से जा रहे थे। जीयनपुर बाजार के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अजीत और संगीता को छोड़ दिया। गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.