कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी द्वारिका प्रसाद की ससुराल फतेहपुर जिले के खागा थाना क्षेत्र के रोशनपुर टिकरी में है। बुधवार को वह पत्नी मंजू देवी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। अजुहा कस्बा के समीप ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दंपती को गंभीर चोटें आईं। ट्रक ने पैदल सड़क पार कर रहे सैनी के धुमाई (लोधन का पूरा) निवासी प्रेमलाल को भी टक्कर मारी। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.