बदायूं, जनवरी 26 -- उझानी। कादरचौक-उझानी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संभल जिले के उपनगर बहजोई स्थित मोहल्ला काली मंदिर के रहने वाले 32 वर्षीय दिनेश अपनी 30 वर्षीय पत्नी विमला और तीन वर्षीय पुत्र देवेश के साथ बाइक से रिश्तेदारी में थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव ककोड़ा जा रहे थे। रास्ते में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचौरी के पास तेज रफ्तार से पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति मासूम बेटे सहित घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...