फरीदाबाद, फरवरी 11 -- पलवल। दिल्ली-आगरा हाईवे-19 पर ट्रक की टक्कर से दो मौसेरे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से दो बाइक पर सवार थे। सदर थाना पुलिस ने मृतकों में से एक के पिता की शिकायत पर अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लियाहै। पुलिस के अनुसार, बामनीखेडा गांव निवासी रंजीत सिंह का बेटा हिमांशु और पड़ोस में रहने वाला प्रवीण 10 फरवरी को बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात की वजह से रंजीत सिंह और उनके साड़ू का बेटा ऋषभ और अंकुश तीनों बामनीखेड़ा गांव के नजदीक खाटू श्याम पेट्रोल पंप के पास हिमांशु और प्रवीण का इंतजार कर रहे थे। देर रात करीब 1:00 बजे जैसे ही बाइक सवार हिमांशु और प्रवीण उनके पास आकर रुके, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनमें सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्...