हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के जवाहर नाले के पास देर रात ट्रक और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। जिससे डंपर चालक की मौत हो गई। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। देर रात चालक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के पांडेयपुर गांव निवासी 35 वर्षीय राजू यादव पेशे से चालक है। बीती रात राजू डंपर लेकर हमीरपुर मौरंग खदान जाने को निकला था। थाना सजेती (कानपुर नगर) के दुर्गा मंदिर से आगे जवाहर नाले की पुलिया के पास डंपर में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। राजू डंपर में अकेला था। टक्कर से उसकी साइड का हिस्सा चकनाचूर हो गया और राजू उसी में फंस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद केबि...