बदायूं, मार्च 29 -- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सरसों के भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा थाना क्षेत्र के मुजरिया-बिल्सी रोड स्थित पुलिया के पास हुआ। सहसवान कोतवाली के गांव गढौलिया पट्टी तासौल धोवया के रहने वाले मोहम्मद सलाम 21 वर्ष पुत्र मैसर, अपने मजदूर साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरसों का भूसा भरकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिल्सी रोड स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में मोहम्मद सलाम दब गए और मौके पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.