मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मुझेड़ा टोल प्लाजा के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।टक्कर लगने से ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और ट्रैक्टर चालक गंभीररूप से घायल हो गया। शुक्रवार की देर रात्रि शामली जनपद के थाना झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना निवासी अरशद पुत्र शमशाद अपने ट्रैक्टर से टिकौला शुगर मिल में जा रहा था। जैसे ही इसका ट्रैक्टर मीरापुर थानाक्षेत्र में पानीपत खटीमा राजमार्ग पर मुझेड़ा टोल प्लाजा के समीप पहुँचा तभी पीछे से तेज गति से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर बीच में से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया और ट्रैक्टर चालक दूर जाकर गिरा और गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी जानसठ में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.