बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- चंडी थाना क्षेत्र के भासीन बिगहा गांव के पास हुआ हादसा चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भासीन बिगहा गांव के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में धक्का मार दिया। धक्का इतना जबर्दस्त था कि टेम्पो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में टेम्पो सवार एक किशोरी की मौत हो गयी। मृतका हरनौत थाना क्षेत्र के सबनहुआ डीह गांव निवासी नवीन कुमार की 10 वर्षीया पुत्र प्रिया कुमारी है। जख्मी सोनी कुमारी व नवीन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि नवीन अपनी पत्नी व बेटी के साथ सबनहुआ डीह गांव से किराये पर टेम्पो लेकर हिलसा के हैदरपुर गांव जा रहे थे। उनके ससुर का देहांत हो गया था। पूरा परिवार मातमपुर्सी में जा रहा था। तभी भासीन बिगहा गांव के पास पीछे...