विकासनगर, मार्च 12 -- तीन मार्च को हरबर्टपुर के पास एक ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। जिसके कारण मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमल पुत्र मनीराम निवासी फतेहपुर थाना सहसपुर ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र निशांत अपने दोस्त करने के साथ मोटरसाइकिल से हरबर्टपुर से वापस घर आ रहा था। लगभग पौने बारह बजे जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो हरबर्टपुर की ओर से एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसका पुत्र घायल हो गया। बताया कि अब उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.