बागपत, फरवरी 24 -- बड़ागांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में कस्बे के एक बिजली मैकेनिक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे के मौहल्ला रामपुर निवासी विकास बिजली मैकेनिक था। उसकी बिजली उपकरणों की दुकान भी थी। शनिवार शाम वह अपनी कार से लहचौड़ा गांव जा रहा था। बड़ागांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत घर ले आए। बताया जाता है कि घर पहुंचने के बाद ही उसकी मौत हो गई। विकास की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार सुबह गमगीन परिजनों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के ही अंतिम संस्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.