सहारनपुर, दिसम्बर 10 -- गुरुवार शाम सीड़की ओवरब्रिज पर ट्रक की साइड लगने से कार सवार महिला सहित दो गंभीर घायल हो गए। गाजियाबाद निवासी मतलूब अपनी बहन गुड्डो के साथ कार में सवार हो सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह सीड़की ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आए गैस सिलेंडरों से लदे अनियंत्रित ट्रक ने ओवरटेक करते समय साइड मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों ने कार सवार दोनों बहन भाई को बामुश्किल कार से बाहर निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डो को छुट्टी दे दी तथा मतलूब को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया। टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...