वाराणसी, फरवरी 4 -- कछवांरोड। बिहड़ा गांव (मिर्जामुराद) स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के सामने हाइवे पर बुधवार दोपहर ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोग जख्मी हो गए। कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचन्द्र यादव ने घायलों को भदोही के औराई स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। आगरा के बरैन गांव निवासी दीपक, पिंककल, सुनील, दिनेश समेत पांच लोग शादी में शामिल होने वाराणसी के रामनगर जा रहे थे। सभी घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...