फरीदाबाद, जनवरी 8 -- पलवल, संवाददाता। होटल थाना इलाका स्थित नेशनल हाईवे-19 पर ट्रक की टक्कर से कार सवार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । होडल थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा राजू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका भतीजा कमल अपनी वैगनआर कार से देर शाम अपने घर से फरीदाबाद जा रहा था। गोसेवा धाम अस्पताल के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर तुरंत लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर ट्रक ड्राइवर अपने वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कमल को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की व्यवस्...