नोएडा, फरवरी 9 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। इस मामले में मृतक के भाई ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक प्यावली-ताजपुर निवासी सोनू छह फरवरी की शाम अपने दोस्त सतबीर उर्फ कलुआ के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे। वह बिसाहड़ा गोशाला के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सोनू और सतवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सतबीर ने तुरंत सोनू के भाई हरेंद्र सिंह को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को दादरी के अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। हरेंद्र ने जारचा थाने में ट्रक चालक के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.