पीलीभीत, जनवरी 4 -- अमरिया। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना अमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हादसा थाना अमरिया क्षेत्र के पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बडेपुरा गुरुद्वारे के समीप हुआ। सितारगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को अमरिया की ओर से जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना अमरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर एक निवासी 21 वर्षीय राजीव पुत्र जगदीश के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक किसी काम से अमरिया की ओर आ रहा था। तभी रास्ते में हादसे का शिकार...