चित्रकूट, जनवरी 13 -- थाना क्षेत्र के अहिरी गांव के पास हाईवे में ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी से रेफर होने पर जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बालापुर निवासी शिवमूरत का 23 वर्षीय बेटा प्रदीप निषाद सोमवार को अपरान्ह करीब तीन बजे गांव के ही दोस्त 24 वर्षीय कल्लू तिवारी पुत्र ज्ञानचंद्र के साथ ई-रिक्शा में बैठकर गांव से मऊ कस्बा आ रहा था। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में अहिरी गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप व कल्लू गंभीर रुप से घायल हो गए। ई-रिक्शा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को गंभ...