हरदोई, जनवरी 15 -- हरदोई। घने कोहरे के चलते कोतवाली शहर क्षेत्र में सधई बेटा के निकट अमृत सरोवर के पास ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पर सवार दिल्ली व लखनऊ जनपद के दो छात्रों की मौत हो गई ,जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया है। कोतवाली शहर क्षेत्र के सधई बेहटा के निकट अमृत सरोवर के पास गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा सवार बीएससी के छात्र लखनऊ जनपद के मोहल्ला जानकीपुरम निवासी हर्ष शर्मा, दिल्ली के डी 278/1 ओखला गांव जामिया नगर ओखला साउथ निवासी असद अहमद व बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सहजन गांव निवासी अमर प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.