मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- शनिवार को नेशनल हाईवे 58 पर भैंसी गांव के समीप ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए बेगरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला सददीक नगर निवासी आदिल पुत्र खालिद ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को ई-रिक्शा लेकर नेशनल हाईवे पर सामान लेने गया था। वापस लौटते समय भैंसी गांव के समीप हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई।लोगों ने घायल को उपचार के लिए बेगरजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक की मांग की ओर से कोतवाली में अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...