कानपुर, जनवरी 10 -- पुखरायां। भोगनीपुर में इटावा रोड पर शनिवार सुबह ट्रक की चेचिस की चपेट में आकर स्कूटी सवार अफसरियां गांव में क्लीनिक चलाने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके परिजनों को जानकारी देने केे बाद नाजुक हालत में उसको सीएचसी पुखरायां भेजा। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव निवासी बत्तीस वर्षीय सारिक अली पुत्र शाकिर परिवार के साथ कानपुर में रह रहा है। जबकि उसका अफसरिया में क्लीनिक है। शनिवार सुबह वह कानपुर से स्कूटी से अफसरिया गांव जा रहा था। भोगनीपुर के पास इटावा रोडपर ट्रक की चेचिस की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के बाद उसको सीएचसी पुखरायां भेजा। वहां मौजूद डॉ. केदारनाथ ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.