सीवान, मार्च 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। मुख्यालय बाजार के मंदिर चौक के पास एनएच 331 पर रविवार को एक स्कूटी सवार महिला ट्रक की चपेट में आने से बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे ट्रक की चपेट में आते देख बाजार में मौजूद लोग चिल्लाने लगे और महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने स्कूटी से गिरी महिला को उठाकर इलाज के लिए ले गए। घायल महिला की पहचान रामपुर दर्जी टोला के आसमा खातून के रूप में हुई। वह अपने घर के सदस्य के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार आई थी। वह मंदिर चौक से होकर थाने की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक के चपेट में आ गई। लेकिन गनीमत यह रहा कि बड़ा हादसा होने से बच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.