मऊ, जनवरी 28 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार बीएलओ की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। बीएलओ एसआईआर का फार्म जमा करने के लिए मधुबन जा रहा था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्राथमिक विद्यालय देवनाथपुर में शिक्षामित्र के रूप में 42 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रूप नारायण एसआईआर कार्य के लिए बीएलओ के रुप में तैनात हैं। मंगलवार की दोपहर में एसआईआर के लिए डुप्लीकेट फार्म जमा करने साइकिल से तहसील मुख्यालय मधुबन जा रहे थे। रास्ते में मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस घटना में बीएलओ गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.