दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। रामनगर से पिपरौलिया जाने वाली सड़क पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गनौली के पास रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर निवासी सुधीर कुमार कर्ण (60) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के भतीजे उज्ज्वल कुमार ने बताया कि उनके चाचा रजिस्ट्री ऑफिस में एडवोकेट के मुंशी के रूप में काम करते थे। वे रोज की तरह अपने बेटे की बाइक पर पीछे बैठकर सैदनगर स्थित अपने आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर गनौली के पास ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से उनके चाचा सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक का चक्का उनके शरीर पर से गुजर गया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका पुत्र शुभम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.