मोतिहारी, नवम्बर 30 -- सुगौली, निज प्रतिनिधि। छपवा -हरसिद्धि सड़क पर ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान फुलवरिया पंचायत के छपवा बाजार निवासी वकील साह के पुत्र गेना साह के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा। स्थानीय लोगों के अनुसार हरसिद्धि की ओर से ट्रक आ रहा था। और छपवा बाजार में एक युवक को अपने चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक और चालक को अपने कब्जे में कर लिया और शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए और शव से लिपटकर रोने बिलखने लगे। घटना को देख गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी ...