संतकबीरनगर, जून 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के जंगल कला खरकवा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से बुलेट में ठोकर मार दिया। बुलेट पर पीछे बैठी महिला नीचे गिर गई। महिला का सिर ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वही बुलेट चला रहा पति बेसुध हो गया। वह समझ ही नहीं पाया कि कैसे घटना की शिकार हो गए। इस घटना से परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही ट्रक चालक मौका देख फरार हो गया। गोरखपुर सहजनवा के शाहपुर निवासी राजू ने बताया कि मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी बिन्दु (36) के साथ बुलेट गाड़ी से बेलहर के पिपरा बोरिंग स्थित अपनी बहन से मिलने गए थे। वहां उनसे मिलने के बाद घर लौटते समय मेंहदावल रोड पर कोतवाली क्षेत्र के जंगल कला खरकवा के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.