प्रयागराज, जनवरी 11 -- औद्योगिक क्षेत्र थाना के डेज मेडिकल तिराहा के पास स्थित पेट्रोल टंकी के निकट ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची औद्योगिक पुलिस ने घायल को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भेजा। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परानीपुर निवासी सुरेश मिश्रा उर्फ बबलू (40) पुत्र लबई मिश्रा अपने साथी सुरेश यादव के साथ प्रयागराज से काम करने के बाद घर लौट रहे थे। डेज मेडिकल तिराहे के पास ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में सुरेश मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल सुरेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने सुरेश मिश्रा के शव को पोस्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.