देवघर, जनवरी 31 -- देवघर। सीमावर्ती बिहार के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चूचवारा गांव के समीप गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को स्थानीय पुलिस की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजेंद्र पासवान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़े भाई नरेश पासवान देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। नरेश पासवान ने पुलिस को बताया कि उनका भाई राजेंद्र पासवान गिरिडीह जिले के देवरी गांव में अपनी बहन के घर गए थे। गुरुवार शाम ...