गाजीपुर, नवम्बर 27 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुखदेवपुर चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर ही गर्भवती पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार सुहवल गांव निवासी 42 वर्षीय अरुण कुमार पांडेय की पत्नी 40 वर्षीय पूनम पांडेय गर्भवती थी। अरुण पांडेय पत्नी को बाइक से लेकर जिला महिला अस्पताल में दिखाने जा रहे थे। इसी दौरान सुखदेवपुर चौराहे पर बलियां की तरफ से आ रहे ट्रक से बचने का प्रयास किए। मगर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके कारण पीछे बैठी पूनम ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अरुण पांडेय भी गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.