हरिद्वार, जनवरी 6 -- ज्वालापुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसे में डाक विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर जान चली गई। इस दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। यह हादसा भूमानंद अस्पताल के सामने हुआ, जहां पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की पहचान वैभव कुमार (24) पुत्र विसंबर प्रसाद निवासी न्यू आदेश नगर रुड़की के रूप में हुई है। वैभव हरिद्वार डाकघर में तैनात थे और मंगलवार सुबह रुड़की से ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टम...