धनबाद, फरवरी 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा बाजार से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से नदखुरकी कोल डंप में मुंशी का कार्य करने वाले अनिल पांडेय नामक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने पहले सीएचसी बाघमारा व बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को एक ट्रक (संख्या-यूपी 10 ए टी 1045) ब्लॉक दो क्षेत्र कोल डंप कोयला लोड करने जा रही थी। उसी वक्त बाघमारा बाजार में ट्रक ने नदखरकी डंप में मुंशी का काम करने वाले मुंशी अनिल पांडेय को अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक चंदन वाहन लेकर भागने लगा। इसे स्थानीय ग्रामीणों ने पीछा कर माटीगढ़ के समीप कंवेयर बेल्ट के पास पकड़ कर बाघमारा पुलिस के हवाले कर दिया। घायल श्री पांडेय तोपचांची के पावापुर ...