दुमका, जनवरी 8 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के कालाझर मोड के पास बुधवार को ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इस घटना में बाइक सवार अन्य दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के बंदरपानी गांव निवासी मिस्त्री मुर्मू (30) पिता परमेश्वर मुर्मू के रूप में हुई है। जबकि घायल दोनों युवक की पहचान बुधन मुर्मू (18), पिता देना मुर्मू व सुरेंद्र मुर्मू (22), पिता बाबूराम मुर्मू दोनों काठीकुंड थाना क्षेत्र के बंदरपानी गांव निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को शिकारीपाड़ा-गोपीकांदर पथ पर शिकारीपाड़ा से काफी तेज रफ्तार में एक ट्रक गोपीकांदर की और जा जा रहा था। वहीं विपरीत दिशा से बाइक सवार तीन युवक शिकारीपाड़ा की ओर जा रहा था। इसी बीच काठीकुंड थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.